मानव सेवा संस्था ने किया सम्मान

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर (नि.प्र.) समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय मानव सेवा संस्था द्वारा दशहरा मिलन समारोह के साथ साथ स्थानीय होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कु. अंकिता गुप्ता जिन्होंने दैवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से एल एल बी टाप किया उनका सम्मान किया गया और दुसरी एक ऐसी महिला जों बच्चों की निःशुल्क कोचिंग ले रही है श्रीमति सोनल हिमांशु अग्रवाल का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रेमलता सांकले द्वारा किया गया, उक्त अवसर पर संस्थापक उषा अग्रवाल, संरक्षक सुनिल सलूजा, धुआंधार शर्मा जी, अध्यक्ष अरुण जोशी, सचिव किर्ती मेहता, सदस्य पुनित सांकले, ओमप्रकाश गुप्ता,संगीता गुप्ता आदी सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष अरुण जोशी द्वारा दी गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat