बैठक में शुद्ध दुग्ध उत्पादक एवं संस्थाओं को सुचारू से संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

महू, इंदौर दुग्ध सहकारी संघ मर्यादित इंदौर द्वारा महू स्थानीय सांची पॉइंट कनॉट रोड महू सुबह 11:00 पर महू तहसील के संस्था सचिव एवं अध्यक्षों की बैठक रखी जाकर राजेश अग्रवाल क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर , द्वारा बताया गया कि शुद्ध दुग्ध समिति में किस प्रकार लिया जाए इस हेतु दुग्ध का तापमान, लैक्टोमीटर रीडिंग, फेट निकालते समय रखने वाली सावधानियां बताई गई वहीं दुग्ध खरीदी से लेकर वित्तीय पत्रक तक की लेखा रखरखाव किस प्रकार की जाए ताकि नियम अनुसार समिति के दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ एवं समय-समय पर बोनस वितरण किया जा सके इस अवसर पर अग्रवाल द्वारा दुग्ध संघ एवं मध्य प्रदेश राज्य की अनेक योजनाओं को भी बताया गया
बैठक में महू तहसील के मनीराम मुकाक्ति कमदपुर ,बद्रीलाल हाडा जामली, कमल सिंह तवर न्यू गुराडिया, श्रवण ठाकुर नांदेड़ ,महेश यादव मैण, अंकित चौधरी यशवंत नगर, अमन चौधरी कुमटी, अर्जुन परमार भेरुलाल परमार हरसोला, योगेश भंडारी मानपुर, हीरा पटेल भैंसला, प्रकाश चौहान उमरिया, पूरणमल ठाकुर फफूंद ,राहुल ठाकुर गुराडिया खेडी ,मोहन सिंह जाफराबाद ,विष्णु जाट आशापुरा, बलराम सुले कोदरिया, मुकुट चौधरी धर्मेंद्र चौधरी टी.हि,. अनूप सिंह खेड़ी सीहोर ,मिथुन भाटखेड़ी, दिलीप पाटीदार, गवली पलासिया बाबूलाल कुव्वाली, आदि अनेक ग्रामीण क्षेत्र से अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे
सभी उपस्थित जनों का आभार दुग्ध संघ के विजय कुमार विजयवर्गीय द्वारा माना गया

विजय कुमार विजयवर्गीय
इंदौर दुग्ध सहकारी संघ मर्यादित इंदौर

jtvbharat
Author: jtvbharat