डही ब्लॉक में हुआ सरकारी अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन हुआ संपन्न

संदीप राठौड़

डही:- डही ब्लॉक में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जन्म जयंती 15 नवंबर को वृहद स्तर पर मनाने के लिए सरकारी अधिकारी कर्मचारी का सम्मेलन हुआ सम्मेलन में में अनेक विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे इस अवसर पर मालवा प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख रूपसिंह नागर उपस्थित रहे रूपसिंह नागर ने कहा जनजाति गौरव दिवस को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना हम सब का दायित्व है जनजाति गौरव दिवस यानी भारत का गौरव है भगवान बिरसा मुंडा ने संपूर्ण देश और समाज के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को नौछावर किया और जनजाति समाज के अनेक क्रांतिकारी महापुरुष ने देश की स्वतंत्रता और समाज सुधारक के रूप में कार्य किया और हमारी प्राचीन संस्कृति सभ्यता परंपरा रीति रिवाज सभी का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है और इन सब पर हमें गर्व होना चाहिए अपने समाज को तोड़ने के लिए अनेक प्रकार के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं उसे षड्यंत्र से समाज को बचाना बचाने के लिए हम सबको संगठित व सतर्क रहना पड़ेगा इस अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में आप सभी को यहां से संकल्प लेकर जाना की समाज और देश के लिए आने वाली पीढ़ी वर्तमान पीढ़ी और भविष्य की पीढ़ी के लिए हम एक आदर्श स्थापित करें देश का भविष्य निर्माण करने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है 15 नवंबर को अपने डही क्षेत्र में ब्लॉक स्तर बड़े पैमाने पर माताएं बहने पुरुष सभी को कार्यक्रम में सहभागी बने जिससे समाज में जन जागृति और भगवान बिरसा मुंडा को अपना समाज जाने
इस अवसर पर जनजाति विकास मंच के डही ब्लॉक के पालक नानसिंह रावत व राजेंद्र सस्तिया उपस्थित उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat