बेटा बना पिता की जान का दुश्मन – ग्राम खामनी

जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – शाहपुर क्षेत्र के ग्राम खामनी मे शराब के नशे मे बेटे ने अपने 65 साल के पिता की दराती मारकर हत्या कर दी घटना शनिवार रात की है सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है
शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के अनुसार गोलू पिता दिगंबर ने उसके पिता दिगंबर लहानु सुल्ताने 65 की दराती मारकर हत्या कर दी आरोपी शराब पीने का आदी है शनिवार रात भी उनके बीच विवाद हुआ था पिता शराब पीने से मना करता था लेकिन शराबी बेटा आए दिन विवाद मारपीट करता था शाहपुर पुलिस ने आरोपी को रात में ही कस्टडी मे लिया
टीआई ने बताया सूचना मिलने पर टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे आरोपी को कस्टडी मे लिया गया उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया रविवार सुबह शाहपुर में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया मामले की जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पिता का इकलौता है उसी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया

jtvbharat
Author: jtvbharat