मछुआ परिवार ने आज रोजगार की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन।

मंदसौर जिले के गांधी सागर मछुआ समितियां द्वारा रोजगार की समस्या को लेकर आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा , जहां पर उन्होंने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में गांधी सागर में मत्स्य कार्य बंद होने के कारण 2500 मछुआ परिवारों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। मछुआ समुदाय के लोग अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी जीवनशैली और सामाजिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मत्स्य उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि वे पुनः अपने
परिवार का पालन पोषण कर सके ।
मत्स्य संग्रहण के लिए बोटो की आवश्यकता होती है, लेकिन बोटो न मिलने के कारण गांधी सागर में मत्स्य कार्य बंद पड़ा है। इस स्थिति के चलते मछुआ समुदाय के 2500 परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली पर्व भी नजदीक है ऐसे में रोजगार नहीं मिलने से मत्स्य का कार्य करने वाले परिवार में काफी रोष देखा जा रहा है ।
मत्स्य विभाग विगत काफी समय से इन परिवार पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है ।
गांधी सागर की सभी मछुआ समितियां अपने परिवार जनों के साथ मत्स्य महासंघ कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण रूप से रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से उचित रोजगार के अवसर और मत्स्य उद्योग को पुनर्जीवित करने की अपील की है, ताकि मछुआ समुदाय की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
मीडिया को जानकारी देते हुए यह बताया गया कि
इस संबंध में मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य अनुबंध गृहीता गांधी सागर जलाशय का कहना है कि लक्खमखेडी ग्राम के दिनेश मीना ने अपने अन्य शराबी साथियों के साथ मिल कर मछुआरों के मत्स्य तौल में उपयोग होने वाली चार कलेक्शन बोट लूट ली हैं और अपने क़ब्ज़े में ले रखी हैं , और ख़ुद ही चोरी की मंशा रखे हुए है ,
जिस कारण से जलाशय में मछुआरों में दहशत है । और उनका मत्स्य तौल नहीं हो पा रहा है , इसकी शिकायत भी हमारे द्वारा संबंधित विभाग एवं थाना की गई थी । कलेक्शन बोट्स के उपलब्ध होने के पश्चात ही मछुआरों का रोज़गार प्रारंभ होना संभव हो पाएगा !
प्रशासन द्वारा मत्स्य परिवारों को रोज़गार प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat