उज्‍जैन लोकायुक्‍त पुलिस टीम ने दिनेश चोरड़िया पटवारी को 7 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रमेश राठौर जोगमाया
नीमच :- जिले के घसुंडी गांव के पटवारी हल्का नंबर 5 के पटवारी, दिनेश चोरड़िया को 7,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई तब हुई जब पटवारी चोरड़िया रिश्वत की रकम प्राप्त कर रहा था।

लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाकर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, जिससे भ्रष्टाचार के इस मामले का खुलासा हुआ। मामले की जांच जारी है और इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह पूरा मामला
आपको बता दें कि पटवारी चोरड़िया ने फरियादी पारसमल शर्मा से 21000 रुपए बंटवारे के नाम पर मांगे थे। फरियादी ने तीन किस्त देने के बाद, चौथी किस्त के 7000 रुपए देते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ये गिरफ्तारी जिला मुख्यालय से महज 11 किलोमीटर दूर ग्राम घसुंडी बामनी में हुई है।

jtvbharat
Author: jtvbharat