साईकिल पाकर स्कूली छात्राओ के खिले चेहरे

23 छात्राओ को निशुल्क दी साईकीले

काटाफोड़ जितु सिंगी :- नगर के बालक शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैं साइकिल का वितरण हुआ छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से निशुल्क साइकिल दी गई जिसे देखकर बच्चे हुए खुश दूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले बच्चे पढ़ाई के लिए एक गांव से दूसरे गांव विद्यार्थियों को पैदल ही आना जाना पड़ता था वर्ष 2010-11 से लगातार प्रदेश सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले दूरस्थ गांव के बच्चों को निशुल्क साइकिल प्रदान कर रही है सर्वप्रथम भाजपा के पदाधिकारी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर फूलमाला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है बेटे बेटियों को पढ़ने के लिए न सिर्फ पर्याप्त अवसर दे रही है बल्कि पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध करा रही है इस अवसर पर पूर्व विधायक गणपत पटेल, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण तिवारी बंधु, मंडल महामंत्री संतोष चौबे, भाजपा नेता पुरुषोत्तम बियानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज टुटेजा,सुनील राठौर, अनिरुद्ध शर्मा, इस्लामुद्दीन पटेल ,मंसूर ठेकेदार, इसरार पठान, पवन यादव, राकेश तिवारी, ओमप्रकाश परमार, मनीष मालवीय, प्रभावती शर्मा, सुनीता शांडिल्य, राजेश्वरी श्रोत्रिय, शालिन हरनिया, जनशिक्षक गोपाल मालवीय, व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं
उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुशील पंसारी ने किया व आभार माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य जगन्नाथ पर्ते ने माना इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा के हाथों बच्चों को साइकिल वितरण करना था
मगर किसी कारण से विधायक उपस्थित ना हो सके

jtvbharat
Author: jtvbharat