
रविन्द्र खाण्डेकर
बेड़ियां/ ग्राम भूलगांव के रघुवीर बिरला की पुत्री यशु बिरला ने शल्य क्रीड़ा शिक्षा विभाग अंतर्गत यशु बिरला ने संभागस्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए तवा फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। गोल्ड मेडल प्राप्त किया। गतिविधियों का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर इंदौर में हुआ। प्रतियोगिता में यशु ने कठिन परिश्रम और समर्पण से अपनी तकनीक और शक्ति का बेहतरीन उपयोग किया, जिससे वह सभी प्रतिभागियों से आगे निकले। उनकी यह सफलता उनके कोच और परिवार के मार्गदर्शन का परिणाम है। यशु की इस उपलब्धि ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने खेल जगत में आगे बढ़ने के और भी अवसर प्राप्त किए हैं। और अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान दिलीप छालोत्रा, सदाशिव छलोत्रा, महावीर बिरला, दुर्गाराम पठान5, महेश बिरला नत्थू शाह, पंकज पठान बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की ओर बधाई दी।