
संतोष शर्मा बैरसिया– गुरु रविदास विश्व महापीठ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को महापीठ के विशेष कार्य एवं आगामी आयोजन हेतु वल्लभ भवन भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश शासन के कौशल विकास एवं स्वरोजगार विभाग के मंत्री गौतम टेटवाल से मुलाकात की। इस दौरान महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने मंत्री टेटवाल के सामने विश्व महापीठ के आगामी कार्यक्रमों के विषय पर विस्तार से चर्चा की जिस पर मंत्री टेटवाल ने अपने विचार रखें और पदाधिकारीयों को आगामी कार्यक्रम हेतु निर्देशित किया।इस दौरान विश्व महापीठ के भोपाल नगर जिलाध्यक्ष खिलान सिंह अहिरवार , भोपाल जिला ग्रामीण अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार सरपंच नजीराबाद, सहित पीठ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।