
यूनिवर्सल अकादमी कनासिया की कक्षा 8 वीं की छात्रा अक्षिता गुर्जर ने 400 मीटर दौड़ एवं कक्षा 7 वी के छात्र ऋषिराज सिंह सिसोदिया ने गोला फेक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान प्राप्त किया l संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीतकर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। छात्रों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करके अपनी श्रेणी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए उनकी शक्ति, चपलता, और रणनीति के प्रदर्शन ने निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।
यूनिवर्सल अकादमी कनासिया के प्रिंसिपल एम के एलिक्स एवं संस्था के डायरेक्टर अशोक कुमार चावड़ा एवं अमित कुमार चावड़ा ने छात्रों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा, हम छात्रों की उपलब्धि पर गर्व करते हैं। उनकी मेहनत, समर्पण, और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें सफलता दिलाई है। यह हमारे विद्यालय की प्रतिभा को पोषित करने और खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। छात्रों ने अपनी सफलता के लिए अपने कोच, परिवार, और स्कूल के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा हम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने के लिए उत्साहित है l यूनिवर्सल अकादमी के लिए यह एक गर्व का पल है l छात्रों की सफलता स्कूल की प्रतिभा और उत्कृष्टता को दर्शाती है। इस शुभ अवसर पर प्राचार्य एम के एलिक्स निर्देशक अशोक चावड़ा ओर अमित चावड़ा खेल शिक्षक रंजीत चौहान और गौरव नागर एवं यूनिवर्सल अकादमी परिवार ने छात्रों के उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।