वन विभाग रतनगढ ने बीती रात 80 क्विंटल गीली यूकेलिप्टिस लकड़ी जप्त के साथ ट्रक व अपराधियो को भी किया ग्रिफ्तार

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
वनमंडलाधिकारी एसके अटोदे नीमच एवं उप वन मंडलाधिकारी दशरथ अखंड के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी पीएल गेहलोत के कुशल मार्गदर्शन में
मुखबिर की सूचना पर पांडु कुडी से झांतला के बीच यूकेलिप्टिस की 80 क्विंटल गीली लकड़ी अवैध परिवहन करते ट्रक नंबर आरजे 02 जीए 5280 को जप्त किया।साथ ही इस दौरान वन अधिकारियों के द्वारा दो अपराधियों को भी गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।इस दौरान वन विभाग रतनगढ के अधिकारियों द्वारा सलीम पिता अब्दुल निवासी ग्राम जमीतपुरा तहसील तालेड़ा जिला बूंदी राजस्थान एवं रणजीत पिता बाबूलाल मेघवाल निवासी ग्राम जमीतपुरा तहसील तालेड़ा जिला बूंदी राजस्थान को गिरफ्तार कर दोनो के खिलाफ वन्य धारा अपराध अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं मे प्रकरण पंजीबद्ध किया।रतनगढ वन विभाग की टीम में वन परिक्षेत्र सहायक अधिकारी ताल बापुलाल दायना,वन रक्षक नयन मालवीय,वन रक्षक निरंजन पाराशर,वन रक्षक सदाशिव धाकड़,उड़न दस्ता चालक दिनेश और बबलू सोलंकी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat