वैश्विक स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद – जागरूकता रैली निकाली गई

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर – पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के तत्वावधान में नवम् आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आज ‘‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद‘‘ संबंध मंे जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली निमाड़ हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर शनवारा चौराहा, जयस्तंभ से होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई। संस्था की प्रधानाचार्य डॉ. रश्मिरेखा मिश्रा ने जागरूकता रैली में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं एवं जनसामान्य को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. तरणीकांत मोहंतो, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. शिवशंकर शुक्ला ,डॉ. सुरेश कॉग, डॉ. नरेन्द्र वर्मा, डॉ. रोहित खटिक, डॉ. अतुल जैन, डॉ. महेन्द्र दुबे सहित स्टॉफ ने जागरूकता रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

jtvbharat
Author: jtvbharat