विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर/-जीजामाता शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय बुरहानपुर में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुकईथड़ एवं डोईफ़ोडिया के कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के आई. टी. ट्रेड के लगभग 110 विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुख डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संबंध में, महिला छात्रों के लिए संस्था द्वारा न्छ ॅम ैज्म्ड प्रशिक्षण, एवं प्रोग्रामिंग लर्निंग एप्लिकेशन ब्व्क्म् ल्व्ळप् कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी एवं प्लेसमेंट संबंधी जानकारी पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक दी गई। साथ ही विद्यार्थियों के करियर काउंसलिंग संबंधी प्रश्नों का भी समाधान महाविद्यालय के व्याख्याताओं द्वारा किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat