
इंदौर।शैलेंद्र श्रीमाल ब्यूरो चीफ।
इंदौर पुलिस ने गुजरात में तीनों खूंखार आरोपियों को दबोचा
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से ईलाज के दौरान भागे आरोपी इरफान लाला को उसके दो साथियों के साथ इंदौर पुलिस ने गुजरात में दबोच लिया तीनों आरोपी फिरौती के लिए अपहरण के आरोप में उज्जैन की भेरुगढ़ जेल मे निरुद्ध थे. दो की जमानत हो गई लेकिन मुख्य आरोपी इरफ़ान लाला की जमानत नहीं हुई थी.
ईलाज के दौरान भागे आरोपी इरफान लाला के विरुद्द पंजीबद्द हैं, कुल 17 अपराध जिसमें कई गंभीर अपराध
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.10.2024 को फरियादी जेल प्रहरी क्र. 231 सन्नी सिंह गेहलौत, केन्द्रीय जेल उज्जैन ने रिपोर्ट की , कि मान. न्या. श्री संतोष सैनी 11वें अपर सत्र न्यायाधीस उज्जैन के अपराध क्र.653/2022, सत्र प्रकरण क्रमांक 75/2023 धारा 364 ,323,506,34 भादवि 25 आर्म्स एक्ट में जेल में निरुद्ध बंदी क्र. 1196/41 विचाराधीन बंदी इरफान लाला पिता सरवन खान जाति मुसलमान नि. खुदीराम बोस मार्ग गुदरी बाजार लोहे का पुल थाना महाँकाल जिला उज्जैन का स्वास्थ्य खराब होने से दिनांक 04.10.2024 को उपचार हेतु केन्द्रीय जेल उज्जैन से एमवायएच अस्पताल इंदौर की नई ओपीडी में पर्ची बनाकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दूसरी मंजिल पर वार्ड नं. 202 में उपचार हेतु भर्ती किया गया था जिसमें अन्य कैदी भी भर्ती होकर ईलाजरत थे जिनकी सुरक्षा हेतु दिनांक 18.10.2024 को मेरी डियूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान जब में अन्य कैदीयों को देखने गया इसी बीच मौका पाकर कैदी आरोपी इरफान लाला अपने हाथ से हथकडी खोलकर वार्ड से भाग गया जिसकी रिपोर्ट पर से थाना संयोगितागंज पर अपराध क्र. 402/2024 धारा 262 भा.न्या.सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना फरार कैदी बंदी की पतारसी हेतु पुलिस उपायुक्त जोन 3 हंसराज सिंह व अति पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा सहायक पुलिस आयुक्त तुषार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी संयोगितागंज ने आरोपियों की तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित की। पुलिस उपायुक्त द्वारा आरोपियों के गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम भी घोषित किया गया. पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों, टैक्नीकल साक्ष्यों, अस्पताल में कार्यरत सिक्युरिटी गार्ड से पूछताछ व मुखबिर तैनात किए. पुलिस की मेहनत रंग लायी, पुलिस को जानकारी मिली कि फरार हुये कैदी आरोपी इरफान लाला के हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति सूरत गुजरात में कहीं अपने दो अन्य साथियों के साथ अपनी पहचान छुपाकर रह रहा है. सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीम को तत्काल सूरत गुजरात रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के लोगों की तलाश गुजरात पुलिस की मदद से करते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा गया जिनसे नाम पता पूछते अपना नाम पता 1. इरफान लाला पिता सरवन खान उम्र 34 साल जाति मुसलमान पता खुदीराम बोस मार्ग गुदरी बाजार लोहे का पुल थाना महांकाल जिला उज्जैन 2. आसिफ पिता सईद खान उम्र 32 साल पता म.न.12 गली नं.05 द्रविड रोड कुशलपुरा जिला उज्जैन 3. शादाब पिता सईद खान उम्र 30 साल पता म.न.62 गली नं.05 द्रविड रोड कुशलपुरा जिला उज्जैन का होना बताया जिनसे हिकमतमली से पूछताछ करते बताये कि बंदी इरफान लाला को उसके साथ पूर्व में भी अपराधों में शामिल रहे उसके उक्त साथी आसिफ खान व शादाब खान के साथ मिलकर उक्त अस्पताल से भगाने की योजना तैयार की और घटनादिनांक को फिल्मी अंदाज में योजनाबद्ध तरीके से कैदी आरोपी इरफान लाला को उसके दोनो साथी अस्पताल के वार्ड से भगाकर ले गये। जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त साथी आरोपीगण के विरुद्द भी विधिक कार्यवाही कर उक्त तीनों आरोपीगण को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अपनी अभिरक्षा में लिया गया बाद वापस इंदौर आकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर माननीय न्यायालय के आदेश से उक्त तीनों आरोपीगण को वापस जेल के शिखंजों के पीछे भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सतीश कुमार पटेल, उनि. अरविंद खत्री, सीमा मुवेल, सउनि. भारतसिंह परिहार, प्रआर. मनीष तिवारी पंकज यादव, आर शेलेन्द्र, जितेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही है।