बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल की – आदतन अपराधियो पर कार्रवाई

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – कलेक्टर भव्या मित्तल ने दो आदतन अपराधियो को एक साल के लिए जिला बदर किया एक बदमाश शाहपुर थाना क्षेत्र का है और दूसरा बदमाश नेपानगर थाना क्षेत्र का है दोनो को बुरहानपुर और इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से निष्कासित कर बाहर जाने की आदेश दिए गए एसपी देवेंद्र पाटीदार के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई की गई

आरोपी और उन पर दर्ज मामले

पहला आरोपी जितेंद्र उर्फ बड्या पिता किशन तायडे 43 निवासी बंभाडा थाना शाहपुर वर्ष 2009 से मारपीट, लड़ाई झगड़ा, अवैध शराब बेचना, जुआ खेलना,लोगों का रास्ता रोककर डराना धमकाना, अवैध रूप से रुपए मांगना, हफ्ता वसूली करना, जान से मारने की धमकी देना, जैसे अपराधिक गतिविधियो के शाहपुर थाने में 9 केस दर्ज है

दूसरा आरोपी नंदराम पिता गोपाल बामनिया 40 निवासी जामपाटी बाकड़ी थाना नेपानगर पर वर्ष 2022 से आज तक मारपीट, लड़ाई – झगड़ा, अवैध हथियार रखना, बलवा हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, वन भूमि पर अवैध कब्जा करना, आदिवासियो को लेकर धरना रैली करना जैसे नेपानगर थाने और फॉरेस्ट विभाग में पांच के दर्ज है आरोपियो की अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर तीन बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है आरोपीयो के थाना क्षेत्र मे लगातार अपराधिक गतिविधियो लिप्त रहने से उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई

jtvbharat
Author: jtvbharat