दिनांक 25 को बंगला नं 25 मे लगी आग….

त्योहार के पूर्व कारण अज्ञात

रमेशचन्द्र राठोर”जोगमाया”

नीमच:- राठोर परिसर के पिछे बंगला नं. 25 स्थित जीएसटी कार्यालय के समीप कल दि.25 को अज्ञात कारणों से यहां गोदामो में आग लग गई।आग की सूचना देने पर ओपियम,नगरपालिका व अन्य फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर आयी एवं सभी की मेहनत से 3 – 4 घंटे तक पानी फायर के बाद आग पर काबू पाया गया।इस आग लगने की घटना में यहां के तीन गोदामो में रखा हुवा माल जल गया,यहा शहर के मध्य बंगला नं. 25 स्थित राठोर परिसर के पास जीएसटी कार्यालय के समिप फिदा अलीबोहरा कांच वाले का मालिकाना हे जिसे उन्हीने गोदाम हेतु हैंडलूम , रोड ट्रांसपोर्ट,ओर प्लायवुड व्यापारी को किराए पर दे रखे हें, जहा ये सभी गोदाम टिन शेड में बनाकर चलाए जा रहे । देखनै वालों ने बताया की कल शुक्रवार सुबह मे हैंडलूम पर पहले आग लगी थी जो बढ़ते-बढ़ते वहां पास के 2 गोदाम तक पहुच ग ई।
आग लगने की सूचना मिल ते ही एडीएम , नायब ,तहसील दार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , कैंट थाना प्रभारी सहित पुलिस एं व अन्य जिम्मेदार अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर घटना को गंभीरतापूर्वक लिया एंव सहाता करी। जन सहयोग यहा लगी आग बुझाने के काम मे रहा , आग लगने का को ई कारण नहीं मिला ।

jtvbharat
Author: jtvbharat