
सुरक्षा के लिए, अग्निशमन यंत्र सीज फायर रेत की बाल्टियां पानी आदि रखना अनिवार्य होगा।
मुंदी शाहरुख मंसुरी
मूंदी नगर में दीपावली के लिए पटाखा बाजार संत बुखारदास एवं संत गुलाबदास बाबा मेला ग्राउंड पर लगेगा। शनिवार को नगर परिषद द्वारा मेला ग्राउंड पर लॉटरी से 31 दुकानदारों को अस्थाई रूप से जगह आवंटित की गई। व्यापारियों के नाम लिखने के साथ प्रत्येक दुकानदार से 3 हजार रुपए शुल्क नगर परिषद द्वारा जमा कराया गया। बच्चों के साथ बड़ो ने डिब्बे से पर्ची निकालकर लॉटरी खोली प्रत्येक दुकानदार को 15 बाय 15 की जगह उपलब्ध कराई गई। सभी दुकानों के बीच करीब 5 फिट की जगह रखी गई। राजस्व प्रभारी आकाश शर्मा ने प्रत्येक दुकानदार से अपने आसपास सफाई के साथ ही सुरक्षा के लिए रेत पानी का इंतजार करने को कहा वही उन्होंने कहा कि लाइसेंस की छाया प्रति दुकान में साथ रखना अनिवार्य होगा। दुकानदारों ने नगर परिषद से मांग की पुलिस बल यहा रहे तैनात पिछले साल कई समान हमारा चोरी चले गया। इसको लेकर के पटाखा ग्राउंड सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहे इसको लेकर नगर परिषद ने थाने में आवेदन दिया है। दुकानों के लिए जगह मिलते ही रात में दुकानदारों ने टेंट तंबू लगाकर दुकान लगाने की तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी माखनलाल कानुगो राम राठौर नवीन डोंगरे शुभम चौहान नितिन भगत नवीन डोंगरे गिरीश खोती चंदन चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।
दुकानदार और ग्राहकों को यह नियमों का करना होगा पालन।
(^) पटाखा दुकान क्षेत्र में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दुकानदार और खरीदी के लिए आए ग्राहकों को अपने मोबाइल फोन बंद रखना होगा।
(^) प्रत्येक दुकानदार को रेट पानी अग्नि सामान यंत्र दुकान पर रखना अनिवार्य होगा।
(^) प्रतिबंधित पटाखों का विक्रय निषेध रहेगा सिंगल उसे पॉलिथीन पूर्ण प्रतिबंधित रहेगी।
दुकानों पर बिजली की वायरिंग खुली ना हो प्रत्येक मास्टर स्विच से फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर बिजली सप्लाई बंद हो जाए।