पूर्व नगर परिषद अमानगंज अध्यक्ष रज्जू भैया का दुखद निधन

रमेश अग्रवाल,पन्ना
अमानगंज नगर की राजनीति एवं एक बेबाक दबंग राजनेता का यूँ चला जाना नगर सहित समूचे जिले के लिए अपूर्णीय क्षति है। जैसे ही नगर के लोगों को रज्जू भैया के निधन की जानकारी लगी तो भारी संख्या में लोग उनके निवास पर सुबह से ही पहुँच रहे थे। दो बजे के आसपास उनका पार्थिव शरीर नागपुर से एक एम्बुलेंस से जैसे ही आया उपस्थिति लोगों की आखों में आंसू बहने लगे साथ ही रज्जू भैया के परिजनों का हाल बेहाल था। इस दुखद क्षणों में नगर के नागरिक सभ्रांत नागरिक पत्रकार लोगों ने अपनी संवेदना प्रकट की. साथ ही उनके परिजनों को इस असीम पीड़ादायक बेरहम दु:ख को सहन करने की शक्ति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है।उल्लेखनीय है कि अमानगंज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं काग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पंडित स्वर्गीय हरवंश लाल दुवे के द्वितीय सुपुत्र व अशोक दद्दा के अनुज भ्राता साथ ही नगर परिषद् के उपाध्यक्ष सौरभ दुवे ( छोटू ) के पिता एवं पत्रकार साथी विजय दुवे एवं अजय दुवे के चाचा का लंबी बीमारी के चलते रात्रि में महाराष्ट्र के नागपुर में एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है। गौरतलब है कि नगर की एक वह आवाज आज शांत हो गई जो जब भी बोलती थी बड़ी ही बेबाकी और तेजतर्रार होती थी। मसलन रज्जू भैया का पांच साल का नगर परिषद् का कार्यकाल विकास एवं उन्नति का रहा है।
आज दोपहर तीन बजे के मिढासन नदी के किनारे श्मशान घाट पर रज्जू भैया के इकलोते बेटे सौरभ छोटू ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी इसके पहले उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह को उनके निवास पर रखा गया जिस पर लोगों ने अपने श्रृध्दांजलि अर्पित की।

jtvbharat
Author: jtvbharat