
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर जिला अंतर्गत ग्राम लोनी में रोजगार एवं एजुकेशन लोन के लिए बड़ौदा बैंक के माध्यम से गांव गांव जाकर शिविर लगाये जा रहे है निशुल्क शिविर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा मोहम्मदपुर के बैंक मैनेजर एवं कर्मचारीगण की मदद से बैंकिंग जानकारी के साथ-साथ कैसे योजनाओं का लाभ बैंक से लीया जाती है । इसी के चलते भीम आर्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़ेजी ने जानकारी देते हुए बताभी कि आज भी कई खाताधारियों को अपने खाते से निकालना एवं जमा करने की पर्ची भरते नहीं आती है । एटीएम या ऑनलाइन बैंकिंग के पासवर्ड को गुप्त रखा जाए। अन्यथा धोखाधड़ी के शिकार कई लोग होते जा रहे हैं। इसी के चलते हुए बैंक के माध्यम से बेरोजगारों एवं शिक्षा हेतु एजुकेशन लोन के माध्यम से भी मदद दिलाएंगे, अब एजेंटो के भरोसे रहने की कोई आवश्यकता नहीं स्वयं ही निर्भर बनाएंगे और यह भी जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के संस्थापक सयाजीराव गायकवाडजी महाराज दौरा सन 1912 से लेकर 1919 तक मेरे को जानकारी अनुसार डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी को शिक्षा हेतु आर्थिक मदद छात्रवृत्ति के रूप में करते रहे इसीलिए सयाजीराव गायकवाड़ महाराजजी को आरक्षण के दाता इसीलिए कहा जाता है ।