बाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अधीक लाभ कमाने के लिये अपने खेत में कपास के रोपा

60 गाँजे के पौधो को किया जप्त

तीन लाख रुपये की राशी के किये गाजा जप्त

पुलिस को देखकर जंगल व झाङियो का फायदा उठाकर फरार हुआ आरोपी

आरोपी शिघ्र किया जायेगा गिरफ्तार..टी आई
विशाल बाबा नामदेव

बाग – जिला अधीक्षक धार मनोज कुमार सिह के निर्देशन में थाना क्षैत्र में चौरी, लुट, डकैती, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतू अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार, एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में कैलाश चौहान थाना प्रभारी बाग द्वारा कार्यवाही करते हुए दिन में चौकी प्रभारी उनि जगदीश चौहान को मूखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम कनेरी ईमलीपुरा में भीमसिह के माल वाले खेत पर अवैध रुप से कपास के साथ अवैध लाभ कमाने के लिये गाँजे के पौधे लगा रखे है अगर मौके पर जाकर कार्यवाही नही की गई तो वह गाँजे के पौधे को किसी बाहरी व्यक्ति को बेच देगा, सूचना पर थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस की टीम बनाकर मौके पर चौकी प्रभारी डेहरी उनि जगदीश चौहान को पहुँचे, जहाँ पर खेत में काम करते एक व्यक्ति पुलिस को देखकर दुरी व जंगल की झाङियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जानकारी लेते भागा गया व्यक्ति भीमसिह पिता प्रतापसिह भीलाला निवासी कनेरी का होना पाया, मूखबीर सूचना पर भीमसिह के खेत में सर्च करते तुवर व कपास के पौधो के साथ गाँजे के पौधे भी पाये गये, जिन्हे विधिवत छोटे बङे कुल 60 गाँजे पौधे वजनी करीब 34.66 किलो ग्राम किमती 3,00000/- रुपये के जप्त किये गये है। आरोपी खेत मालिक भीमसिह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है, फरार आरोपी भीमसिह को शिघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कैलाश चौहान थाना प्रभारी बाग के नेतृत्व में उनि जगदीश चौहान चौकी प्रभारी डेहरी, उनि दिलीप खाण्डे, सउनि उदयसिह भिन्डे, सउनि कमलेश राठौङिया, सउनि दशरथ चौहान, प्र. आर. 10 मालसिह, प्र. आर. 840 सोहनसिह, प्र. आर. 797सोहनसिह, प्र. आर. 932 सखाराम, आर. 26 सोनू, आर. 1175 विकास का विशेष योगदान रहा है।
फोटो संलग्न

jtvbharat
Author: jtvbharat