मंदसौर जिले में फिर हुई गोलीबारी की बड़ी घटना। गोलीबारी में हुए सात लोग घायल ।

मुल्तानपुरा में दो पक्षों में हुआ विवाद एक दूसरे पर किया जान लेवा हमला ।
मुल्तानपुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल तैनात किया है। मामले की पूरी जानकारी और घटता का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में खेत में पशुओं को चराने को लेकर हुए विवाद में अफजल मतारिया ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मंगतू निवासी मुल्तानपुरा पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में आबिद की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मंगतू, अफरोज, शाहरुख, और राजू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा प्राथमिक जानकारी देते हुए । बताया गया कि मंदसौर के वायडी नगर क्षेत में दो मुस्लिम पक्षों जिसमें एक नियागर और मतारिया परिवार के बीच हुए विवाद में गोलियां चलीं, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की रिपोर्ट वायडी नगर थाने में दर्ज कर ली गई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat