दीपावली मनाने हेतु जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को मिठाई, खिलौने,कपड़े और साड़ियां भेट की गई।

बदनावर। राजेश चौहान आओ हम सब मिलकर खुशियां और दिवाली से किसी के घर आंगन को रोशन करे इस संकल्प के साथ सरस्वती शिशु मंदिर में एवरग्रीन महिला मंडल ने दीपावली के अवसर पर बच्चों और महिलाओं को मिठाई, कपड़े, साड़ियां और खिलौने भेट कर तथा उनके साथ मिलकर रंगोली बनाकर दीप प्रवजन कर एक दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। संस्था की सदस्य अंतिम सोनी ने कहा कि इस कार्यक्रम से जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आई हमें यह देखकर खुशी हुई कि हमारे छोटे से प्रयास से किसी के जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

एवरग्रीन ग्रुप के सदस्यों ने अपने समय और संसाधनों के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को दिवाली की खुशियों का हिस्सा बनाना था।

कार्यक्रम में एवरग्रीन महिला मंडल की सदस्य अंतिम सोनी,सीमा शर्मा, दीपा शर्मा, सारिका पटेल,ममता महेश्वरी,मोनिका पवार,मिति माथुर, रितु माहेश्वरी आशा सेन आदि सदस्यों ने भाग लिया और जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के साथ दिवाली की खुशियों का हिस्सा बनी। अंत में सभी सदस्यों के सहयोग और उपस्थिति के लिए संस्था की सदस्य दीपा शर्मा ने धन्यवाद प्रेषित किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat