
नीमच। नगरपालिका कार्यालय नीमच की लेखा शाखा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत श्री अशोक ऐरन 29 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर 30 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। श्री ऐरन ने शासकीय सेवा नगरपालिका नीमच से ही प्रारंभ की और सम्पूर्ण कार्यकाल भी यही पूर्ण किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ कार्य कर अधिकारियों का विश्वास अर्जित किया और अपने मधुर व्यवहार और कार्यशैली से कर्मचारियों के भी घनिष्ट रहे। श्री ऐरन को 30 अक्टूबर को सायं 4 बजे नपा स्टॉफ द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी जाएगी।