
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – हम सब की लाडली नेपानगर विधायक मंजू दादू ने सोमवार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महल गुलारा स्थित मिडिल स्कूल मे छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की इस दौरान 1.47 करोड रुपए की लागत से बनने वाली नवीन माध्यमिक शाला भवन की स्वीकृति प्राप्त होने पर सभी ग्रामीणो और शिक्षको ने विधायक का आभार माना
कार्यक्रम के दौरान विधायक मंजू दादू ने स्कूली छात्र और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओ की पढ़ाई के लिए भोजन, साइकिल, पाठ्य पुस्तके सहित अन्य सुविधा निशुल्क दे रही है इसीलिए अभिभावको का भी यह दायित्व है कि वह अपने बच्चो की पढ़ाई लिखाई पर न केवल ध्यान दे बल्कि अपने आसपास रहने वाले अन्य लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करे
कार्यक्रम मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुनील वाघे, मंडल अध्यक्ष रामा राठौड, पूर्व मंडल अध्यक्ष तरुण चौक से, बाडू पाटिल, जनपद सदस्य सुभाष परिहार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे