चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन द्वारा शहर की झुग्गी-बस्तियों में निवासरत 130 से अधिक बच्चों को मिठाई एवं पटाखें के पैकेट आदि वितरण किये

बच्चों की शिक्षा और चरित्र निर्माण पर ही राष्ट्र का भविष्य टिका होता है।”–डॉ.संजय जोशी
नीमच/ चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन ने आज दीपावली का पर्व अटल बिहारी वाजपेई बस्ती के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के प्रो.डॉ.संजय जोशी एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महासचिव किशोर बागड़ी मंच पर मंचासीन थे । इस अवसर पर श्री जोशी ने अपने उद्बोधन में बच्चों की शिक्षा और चरित्र निर्माण पर ही राष्ट्र का भविष्य टिका होता है।” इस अवसर पर श्री किशोर बागड़ी ने सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया एवं अच्छी आदत अपने जीवन में अपनाये,
संस्था संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि दिपावली पर्व पर एक ओर आमजन हर्षोल्लास के साथ दिप महोत्सव का त्योहार मनाते हैं वहीं शहर के वे मासुम गरीब बेसहारा,अनाथ बच्चे शहर में जगमगाती रोशनी,चारों ओर पटाखे फुटते हुए मुरझाए चेहरे की तरह ताकतें हैं,वें भी दिपावली की खुशियो के साथ जीवन जीने के लिए कुछ पैसे की खातिर कंधे पर थेला लटका कर नालियों,सड़कों के किनारे एवं गन्दे कचरे के ढेरो से पन्नी,प्लास्टिक पोलेथिन थेलियां बीन कर अपना गुजारा करते हैं ऐसे मासुम बच्चों के चेहरे पर खुशीयों की मुस्कान बांटने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष शहर की सामाजिक चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा शहर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में निवासरत अटल बिहारी वाजपेई बस्ती, इंदिरा नगर बस्ती के बच्चों को मिठाई के पेकेट के साथ दिपावली पर्व पर खुशीया मनाने हेतु फुलझड़ी,अनार,चक्री,आदि तरह के पटाखे वितरित कर उनके चेहरे पर खुशीयों भरी जीवन की जिने की मुस्कान बांटी गई, इस अवसर पर संस्था के नन्हे सदस्य प्रभव बागड़ी ने बच्चों को शिक्षा का पाठ पढ़ाया, इस अवसर पर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महासचिव फाउंडेशन के उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा विगत 5 वर्षों से ऐसे मासुम गरीब बेसहारा झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में निवासरत बच्चों के जीवन को संवारने के लिए झुग्गी बस्ती में पेड़ के नीचे अपनी पाठशाला के तहत इन्हें शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है,संस्था द्वारा समय समय पर इन्हें कपड़े पढ़ने के लिए पेन,पेंसिल,पुस्तकें,पट्टी,वितरण किये जाते हैं साथ ही इन्हें पोष्टिक स्वादिष्ट आहार खिलाया जाता है,दिपावली के पावन पर्व पर ये मासूम बेसहारा गरीब बच्चे भी खुशीयों के साथ दिप महोत्सव मनाए , श्री बागड़ी ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ जीवन जीवन के लिए अति आवश्यक है सभी बच्चे खुलें में शौच एवं गंदगी न करें अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखे, संस्था सद्स्यों द्वारा प्रतिवर्ष दिपावली के पावन पर्व पर शहर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में निवासरत बच्चों को एवं सड़कों पर फटे पुराने कपड़े पहने इधर उधर घूमते हुए बच्चों को मिठाई के पेकेट के साथ पटाखे वितरित किए गए आयोजित अभियान में संस्था अध्यक्ष अनुप चौधरी,उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी,उपाध्यक्ष सुश्री शिवका गर्ग,संयुक्त सचिव रौनक दुग्गड,अपनी पाठशाला की पुजा मिश्रा,प्रितीबाला निर्मल,तन्मय अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, अरविंद झाला,प्रभव बागड़ी,श्रीमती सरोज यादव,गौरव शर्मा,हर्ष सैनी, अमरीन सैयद,सूत्रकार यूथ क्लब के सुनिल हेर,पूनमचंद्र सुत्रकार,हेमंत आदि ने गरीब बेसहारा बच्चों के चेहरे पर खुशीयों की मुस्कान बांटने में सहभागिता निभाई। उक्त जानकारी संस्था की स्नेहा अग्रवाल द्वारा दी गई है!

jtvbharat
Author: jtvbharat