
आरोपियों द्वारा मध्यप्रदेश,राजस्थान,उत्तरप्रदेश ,गुजरात,महाराष्ट्र आदि राज्यों की कुल 47 जगहों पर मोबाईल टावर में लगे उपकरणो को चोरी करने जैसी वारदात करना कबूला ।
शाहिद अजमेरी
मंदसौर:- मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द के निर्देशन में थाना प्रभारी नई आबादी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में थाना नईआबादी मंदसौर पर पिछले 02 माह में थाना क्षेत्र सर्कल में एयरटेल मोबाईल टावर पर आँजना मशीनों की चोरी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर त्वरित कार्यवाही कर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 203/2024 व अपराध क्रमांक 206/2024 धारा 305 (बी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना नईआबादी के सउनि सुनीलसिंह तौमर को मुखबिर सुचना के आधार परनयाखेडा मंदसौर पर तीन-चार लोग बादाखेडी व मैनपुरिया से जो टावर की मशीन चुराई गई थी उसके बेचने के संबंध में बातचीत करने की सुचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हमराह बल के साथ मुखबीर बताए हुलिए अनुसार व्यक्तियोंको हमराही फोर्स की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई तथा आरोपीगण के कब्जे से करीबन 20 लाख रुपए का मोबाईल टावर व अन्य उपकरणों से संबंधित मश्रुका जब्त किया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपीगण द्वारा अन्तराज्यीय गैंग बनाकर मोबाईल टावरो की आंजना मशीनों एवं अन्य उपकरणों को चोरी कर बडे शहरो में ले जाकर बेचना कबूला है।आरोपीगण द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के अलावा समीपवर्ती राज्य राजस्थान,उत्तरप्रदेश,गुजरात,महाराष्ट्र आदि अन्य राज्यो की जगहों से रात्री में मोबाईल टावर के उपकरणों की चोरी करने की वारदातो को कबूला गया है जो पुलिस द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है ।
जप्त सामग्रीः-01. 09 नग आंजना डिवाईस मोबाईल टावर मशीन किमती 20 लाख रुपए
02. एक हुण्डई कंपनी की EON कार वाहन क्रमांक MP-39-C-2147 किमती 03 लाख रुपए
गिरफ्तार आरोपीः-
01.तूफानसिंह पिता गणपतसिंह राठौर जाति राजपुत उम्र 21 साल निवासी ग्राम बापच्या थाना सीतामऊ
02. मेहरबानसिंह पिता रामसिंह सिसौदिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम बापच्या थाना सीतामऊ
03. कारुलाल पिता भंवरलाल नायक उम्र 21 साल निवासी ग्राम बापच्या थाना सीतामऊ
04. हेमन्त उर्फ नितेश पिता किशोरलाल राठौर उम्र 19 साल निवासी बापच्या थाना सीतामऊ
पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में वरुण तिवारी थाना प्रभारी नई आबादी ,सउनि सुनीलसिंह तौमर,सउनि जगदीश ठाकुर एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
विशेष योगदान :- उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही में निरी0 वरूण तिवरी थाना प्रभारी नई आबादी एंव प्रआर 194 दशरथ मालवीय विशेष भुमिका रही।