सतवास में सीएम राइस स्कूल के लिए चिह्नांकित भूमि पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई कारवाई

सतवास जितु सिंगी – जिला कलेक्टर के निर्देश पर सतवास तहसील के पुनर्वास बड़ौदा स्थल पर सीएम राइस स्कूल के लिए चिह्नांकित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है पूर्व में यह भूमि राजस्व विभाग में चरनोई भूमि के नाम से आवंटित थी जिस पर दिन व प्रतिदिन छोटे-छोटे मकान बनाकर फिर बड़े आकार में रूप दे दिया जाता था सतवास तहसीलदार हरिओम ठाकुर द्वारा कई बार अतिक्रमण करने वाले लोगो को नोटिस थमा दिया था इसके बावजूद भी लोगो द्वारा अतिक्रमण को नही हटाया गया था बुधवार 6 नवंबर को नोटिस अवधि पुर्ण होने के बाद प्रशासन ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दे दिया इस कार्यवाही में पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, फायर ब्रिगेड का सहयोग लिया गया था यह भूमि सीएम राइस स्कूल के निर्माण के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन इस पर करीब 45 परिवारों ने लंबे समय से कच्चे-पक्के मकान बना लिए थे। साथ ही, सरकारी यात्री प्रतीक्षालय में भी दुकानों का संचालन हो रहा था। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते और मौके पर 7-8 जेसीबी मशीनो के माध्यम से कार्यवाही की है कन्नौद एसडीओपी केतन अडलक के अनुसार कार्यवाही में जिले के 12 थाने का भारी पुलिस बल लगाया गया था और मौके पर बागली, कन्नौद और खातेगांव के एसडीएम भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही सतवास नगर परिषद की फायर ब्रिगेड और वज्रवाहन को भी इस कार्य में लगाया गया था। सतवास तहसीलदार हरिओम ठाकुर वा कन्नौद एसडीएम प्रवीण प्रजापति के अनुसार यह अतिक्रमण वर्षों से चला आ रहा था, जिससे सरकारी भूमि का उपयोग अवरुद्ध हो रहा था। सीएम राइस स्कूल के लिए प्रस्तावित इस स्थान को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल्द ही स्कूल का निर्माण कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है।

इनका कहना है कि कई महीनो से शिकायत आ रही थी 15 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है 45 से अधिक कच्चे पक्के मकान बने हुए हैं पूर्व में सूचना देकर आज उचित कार्यवाही की गई एवं जमीन को मुक्त कर दिया गया है यह जमीन सी एम राइज स्कूल के लिए आवंटित की गई है करवाई शांतिपूर्वक रही जिसमें देवास जिले के सभी थानों से पुलिस बल तैनात रहा !वन विभाग के समस्त कर्मचारी अधिकारी एवं ग्रामीण कोटवार भी शामिल रहे देवास जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता

jtvbharat
Author: jtvbharat