
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर घटना दिनांक 09/10/23 को *आरोपी रिहान तड़वी पठान पिता मेहमूद तड़वी आयु लगभग 20 वर्ष निवासी-ग्राम-बाड़ा,जैनाबाद,थाना-शिकारपुरा द्वारा पीड़िता के साथ लैंगिक उत्पीड़न करने की शिकायत पर थाना शिकारपुर पर अपराध क्रमांक 727/2023 अंतर्गत धारा 509, 354, 354 (क) भादवि एवं धारा 3 (1) (w) (i), 3(2) (wa) SC/ST (POA) Act 1989 से उद्भूत विशेष प्रकरण का पंजीबद्ध किया गया था।
अपराध में विवेचना उपरांत दिनांक 08.01.2024 को माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया। उक्त अपराध में आरोपी रिहान तड़वी पिता मेहमूद तड़वी आयु लगभग 20 वर्ष निवासी-ग्राम-बाड़ा जैनाबाद* को माननीय विशेष न्यायालय द्वारा 02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000 रुपए के अर्थ दंड से दण्डित किया गया है। उक्त प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. कमल पवार द्वारा की गई थी। प्रकरण में शासन की ओर से सफलतापूर्वक पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री दीपक उमाले द्वारा की गई थी।