बुरहानपुर म्यूजिक क्लब एवं गीत गाता चल आर्केस्ट्रा के संयुक्त तत्वाधान में सर्वधर्म दीपावली मिलन समारोह में उत्कृष्ट टॉपटेन गायकों को मिला गोल्ड मेडल।

सुगम संगीत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के लोगों ने एक दुसरे को गले मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।

एजाज खान बुरहानपुर

बुरहानपुर। दिवाली पर्व के उपलक्ष में मंगलवार को बुरहानपुर म्यूजिक क्लब एवं गीत गाता चल आर्केस्ट्रा के संयुक्त तत्वाधान में सर्वधर्म दीपावली मिलन समारोह एवं सुगम संगीत का भव्य आयोजन गणपती नाका स्थित निजी धर्मशाला में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि सर्वधर्म के लोगों में भाईचारा कायम करने के उद्देश्य से सर्वधर्म दिवाली मिलन समारोह का अनूठा आयोजन कराया गया। जिसमें 100 से अधिक कलाकारों ने गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसके बाद उत्कृष्ट टॉपटेन में 10 गायकों को निर्णायक एवं मुख्य अतिथि, संतोष चौधरी, दिलीप कुमार मोरे, सीमा टेबलें, नामदेव भोईटे, द्वारा निर्णय लेकर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं गीत गाता चल आर्केस्ट्रा के अध्यक्ष पराग शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन में सर्वधर्म के लोग सम्मिलित हुए हमारा उद्देश्य सभी धर्म के लोगों को एकजुट कर एक साथ जोड़े रखने का हैं। कार्यक्रम के पश्चात् बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के अध्यक्ष उमेश जंगाले के जन्मदिन के उपलक्ष में केक काटकर उन्हें संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। वहीं सर्वधर्म के लोगों ने एक दुसरे को गले मिलकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में इन 10 कलाकारों को मिला गोल्ड मेडल, स्नेह विजयवर्गीय, भगवानदास शाह, सौरभ जोशी, अदिति दुबे, सुनील कांबले, अशोक थाटे, आरती रायकवार, रोहित लोंढे, संजय मेन, छगन पवार शामिल हैं। इस दौरान अनिल देवरे, पंकज उमाले, महेश गोखले, महेश शर्मा, संजयसिंह शिंदे, सुनीता सिरतूरे, सहित बड़ी संख्या में गीत, संगीत से जुड़े कलाकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. लारेब एजाज ने किया। आभार पराग शुक्ला ने माना।

jtvbharat
Author: jtvbharat