किसानों की सोयाबीन समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू

तौल कांटे की पूजा मंडल अध्यक्ष ने की
सिंघई ललित जैन की कलम
सुसनेर बुधवार को नगर के आगर रोड पर स्थित श्री संस्कार वेयर हॉउस सुसनेर पर मार्केटिंग सुसनेर के द्वारा आयोजित तोल कांटा का पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया द्वारा तोल कांटा का पूजन कर सोयाबीन खरीदी की शुरुआत की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्केटिंग अध्यक्ष ठाकुर लक्ष्मणसिंह काँवल ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राधेश्याम सूर्यवंशी खेराना एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणसिंह कडिया थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रबंधक दिनेश राठौर ने किया एवं आभार मनजीतसिंह कांवल ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं किसानों का पुष्पमाला पहनाकर अनिलसिंह कांवल ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने अपने सम्बोधन में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की फसल खरीदी के लिए मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव एवं कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। एवं किसानों का सोयाबीन की बड़ी मात्रा में उत्पादन के लिए धन्यवाद दिया। किसानों को सम्बोधित करते हुए मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है हमारी सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी कर रही है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि राधेश्याम सूर्यवंशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार खेती को फायदे का धंधा बनाने, किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

jtvbharat
Author: jtvbharat