सड़कों पर गढ्ढे फिर भी टोल वसूली जारी

टोल मैनेजमेंट की लापरवाही ने एक वृद्ध की जान ले ली……..!

क्या टोल कंपनी मृतक के परिजनों को भरपूर मूवावजा देगी या सरकार दिलाएगी….?
सीएम हेल्प लाइन पर की गई शिकायतें गोलमाल जवाब से निराकरण कराया जाता
आशीष वाणी जिला ब्यूरो

आलीराजपुर :- खंडवा बड़ौदा हाइवे पर कुक्षी अलीराजपुर के बीच रोड की दुर्दशा को लेकर कई समाचार प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के द्वारा प्रकाशित किए गए तब जाकर टोल कंपनी ने कुछ गढ्ढों की दिखावे के लिए मरम्मत कर दी लेकिन समूचे रोड को व्यवस्थित तरीके से अनुबंध के अनुसार ठीक नहीं किया जबकि अनुबंध अनुसार रोड का उचित रखरखाव नहीं होने से टोल वसूल नहीं कर सकते लेकिन कंपनी ने उस गढ्ढे नुमा रोड जो यातायात के लिए सही साबित नहीं हो रहा था से लाखो रुपए टोल प्लाजा से वाहनों से वसूली की गई जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने आंदोलन भी किया था पर टोल प्लाजा के मैनेजमेंट की तो ठीक सड़क निगम के अधिकारियों की भी नींद नहीं खुली जिसके परिणाम स्वरूप
जिले के नानपुर से कुछ ही दूरी पर धार जिले ढोलिया ग्रामीण क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक लाश को सड़क पर रख चक्का जाम किया। जिससे लम्बा जाम भी लग गया था। यात्री और वाहन चालक परेशान होते रहे।

मृतक के परिजनों ने खंडवा बड़ौदा रोड पर गड्डे साईट पट्टी भरने के लिए टोल कंपनी को कोसा भी। अभी कुछ दिनों पहले जिला कांग्रेस ने सड़को पर बेशर्म के पौधे लगाकर जिला प्रशासन को टोल कंपनी पर कारवाई के लिए आंदोलन भी किया गया था उसके बावजूद दिखावे के लिए गड्डे भर कर खाना पूर्ति कर दिया गया। गड्ढों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। भारी हंगामे के बाद जिला प्रशासन घटना स्थल पर आए और मृतक के परिजनों को समझाइश देने के बाद रात्रि 8 बजे चक्का जाम हटाया गया। नानपुर पुलिस थाने में राठौड़ बस को ड्राइवर ने लाकर खड़ी रही हुई नानपुर पुलिस व कुक्षी पुलिस भी घटना स्थल पहुंची थी। नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया ने बताया कि 8 नवंबर की शाम 5 30 को एक बस इंदौर से अलीराजपुर आ रही थी। हादसे में मोटर सायकल सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई थी।”
पुलिस ने वाहन जप्त कर कानूनी खाना पूर्ति कर ली लेकिन जिस परिवार का मुखिया दुर्घटना का शिकार हुआ उस परिवार पर क्या बीत रही होगी ।
जिला प्रशासन टोल कंपनी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए जब तक रोड का उचित रखरखाव मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हो जावे तब तक टोल वसूली बंद करते हुए मृतक के परिजन को टोल कंपनी की लापरवाही ओर जिम्मेदार मानते हुए एक करोड़ रुपया मुआवजा प्रदान करवाए या सरकार स्वयं मुवावजा दे।
खंडवा बड़ौदा नेशनल हाईवे रोड अलीराजपुर कुक्षी की सीएम हेल्प लाइन कर कई बार शिकायते की गई उनको भी गोलमाल जवाब देकर निराकृत करवा दिया जाता है

jtvbharat
Author: jtvbharat