
मूंदी से खंडवा पहुंचने में 45 मिनट की जगह देढ़ घंटा लग रहा है।
मूंदी शाहरुख मंसूरी
मूंदी खंडवा रोड़ जानलेवा साबित हो रहा है। आय दिन दुर्घटना के लोग शिकार हो रहे हैं। पर इस और ना तो अधिकारियों का कोई ध्यान है। ना जनप्रतिनिधियों का जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इस खस्ताहाल सड़क से लोग त्रस्त हो गए हैं। इसको लेकर के बुधवार को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पटेल के नेतत्व में आम नागरिकों के साथ कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम टप्पा कार्यालय में ज्ञापन नायब तहसीलदार को सोपा है। उन्होंने बताया की इस रास्ते से पर्यटन स्थल के साथ ही धार्मिक स्थल के लिए लोगों का आवागमन रहता है। लगभग 100 गांव के लोगों का रोज का निकलना इसी रास्ते से है। खस्ताहाल सड़क और बड़े बड़े गड्ढों की वजह से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सड़क की खराब हालत के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वाहनों के पुर्जे ठिले हो रहे हैं। मूंदी से खंडवा पहुंचने में 45 मिनट की जगह देढ़ घंटा लग रहा है। मूंदी के सरकारी अस्पताल से रेफर होने वाले एक्सिडेंट के घायलों को तथा गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचने में विलम्ब होता है। एसे में जान जोखिम होने की पूरी संभावना रहती है। कालेज के विद्यार्थियों को भी परेशानी उठाना पढ़ रही है। जिला मुख्यालय खंडवा होने से ग्रामीणों को खंडवा जाना पडता है। एसे सभी ग्रामीण सड़क की बदहाली से परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस सड़क से रात में चलना जोखिम भरा है । नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पटेल ने कहा की इस रास्ते से मांधाता विधायक सांसद प्रभारी मंत्री भी निकल रहे हैं। पर किसी का भी इस सड़क की और कोई ध्यान नहीं है। कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा की खंडवा मूंदी रोड़ का मुद्दा नासूर बन गया है । आय दिन इस रोड़ पर दुर्घटनाएं हो रही है। सड़क खराब होने से सड़क किनारे खेतों में लगी किसान की फसल धूल के कारण खराब हो रही है।किसान भी इससे परेशान हैं। मोहन सरकार नींद से जागे, खंडवा मूंदी रोड़ के लिए सरकार नेता और जनप्रतिनिधी रोड़ के निराकरण के लिए नींद से जागे और रोड़ का नवीनीकरण करवाए। आम नागरिक संदीप राठौर ने इसपर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा की में 2019 से खंडवा मूंदी सड़क के लिए दौड़ रहा हु किंतु आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। करोड़ों रुपए की लागत से पेचवर्क होने के बाद भी सड़कों के गड्ढे कम नहीं हो रहे हैं। और अब तो सड़क नहीं सिर्फ गड्डे है। जिसपर चल कर लोग अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर है। पर इस और नेताओ और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। नया रोड़ के लिए टेंडर होना बताया जा रहा है। पर रोड़ कब बनेगी यह कोई भी नेता और अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं सबने चुप्पी धारण कर ली है। अगर जल्द रोड़ नहीं बना तो चक्का जाम किया जाएगा। इधर कांग्रेस नेता सोनू गुर्जर ने कहा की मोहन सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा की यह खंडवा मूंदी रोड़ पर सड़क की जगह गड्ढे है। इस और ध्यान देवे। अगर खंडवा मूंदी सड़क का नवीनीकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस नेताओं ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।