बाग में सम्पन्न हुई सहजयोग ध्यान कार्यशाला

विशाल बाबा नामदेव
बाग:-परम् पूज्य श्री माता जी श्री निर्मला देवी द्वारा प्रदान की गई ध्यान की अत्यंत सहज सरल विधि से मानव सांसारिक जीवन में परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करता है और वैभवशाली जीवन का आनंद उठाता है। सहजयोग ध्यान पूरे विश्व में निशुल्क है।उपरोक्त बाते आये साधको द्वारा कार्यशाला में बताया गया ।

नगर के अम्बेडकर भवन मे आयोजित कार्यशाला में सहजयोग ध्यान केन्द्र धरमपुरी से आमंत्रित पर पधारे अनुभवी सहज साधकों ने श्रीमद्भागवत गीता, शिव पुराण व रामायण के अंशों के माध्यम से सहजयोग ध्यान का महत्व बताते । इस अवसर पर साधको ने उपस्थित भाई बहनों को बताया कि धरती पर जीवात्मा 84 लाख योनियों से जन्म लेकर मौक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्य शरीर में प्रवेश करती है। सहजयोग ध्यान में मनुष्य का दसवां द्वार जिसे सहस्त्रार कहा जाता है, खुलता है, इसी द्वार से निकल कर जीवात्मा परमात्मा से जुडकर मौक्ष प्राप्त करती है, इस दसवें द्वार का वर्णन शिव पुराण में साक्षात् मां पार्वती को शिव जी ने बताया है। इस कार्यशाला में दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से सेंकड़ों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए और सहजयोग ध्यान का लाभ उठाया। अंत में सभी के लिए निःशुल्क सहभोजन कि व्यवस्था की गई थी ।

jtvbharat
Author: jtvbharat