बुरहानपुर जिले मे जगह-जगह मनाया गया संविधान दिवस -डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को किया याद

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – देश का 75 वा भारतीय संविधान दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बड़े पोस्ट ऑफिस के समीप बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ने बताया कि बाबासाहेब अंबेडकर ने यह संविधान बहुत कठिन परिश्रम से भारत के नागरिको के लिए बनाया है भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च कानून है यह एक लिखित दस्तावेज है भारत के संविधान को दुनिया के किसी भी गण तांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान माना जाता है डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज माने, भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान, भाजपा नेता गजेंद्र पाटील, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील वाघे, अजा मोर्चा महामंत्री सुरेश लौंढे, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार वाघ, भाजपा युवा नेता सुमित वारुडे आदि मौजूद थे

jtvbharat
Author: jtvbharat