
कुल चालीस टीमें भाग लेगी
भगवानपुरा….मनोज मालविया.*
….बाहुबली क्रिकेट टूर्नामेंट तत्वाधान में 10 दिन रात्रि कालीन क्रिकेट स्पर्धा रविवार रात से शुरू हुआ जिसमें मुख्य अतिथि चंदरसिंह वास्कले,जय नारायण गुप्ता ,सरपंच ज्ञान सिंह डावर, टि आई कैलाश चौहान ने टेस्ट बॉल खेल शुभारंभ किया सभी ने वेटिंग वह बॉलिंग कर पहले मैच में काकड़िया व भगवानपुरा की टीम को खेल भावना से क्रिकेट खेलने को कहा इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 71000 आयोजन कमेटी की ओर से दिया जाएगा द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए भाजपा जिला मंत्री चंदरसिंह वास्कले , तृतीय पुरस्कार 1551 रुपए जिला पंचायत सदस्य संतोष बिलोर सोलंकी की ओर से दिया जाएगा मैन ऑफ द मैच पाटिल मोबाइल स्टोर की ओर से दिया जाएगा वही मैन ऑफ द सीरीज 31000 रुपए भाजयुमो मंत्री महेश पटेल देंगे कार्यक्रम के सूत्रधार विक्की जायसवाल ,दीपक जमाले,इस्लाम कुरैशी और द्वारकानाथ ने बताया कि हाई स्कूल परिसर में आयोजित टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर की नियमों के आधार पर होगा एंट्री फीस निर्धारित की गई है आयोजन समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ 40 टीम का चयन किया गया है स्पर्धा में भाग लेने के लिए कहीं जिलों की टीम अपने नाम दर्ज करवा लिए है 10 वर्ष बाद होने जा रहा है।