नगर परिषद हातोद में भारत सरकार द्वारा संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया

डेस्क
हातोद:- मंगलवार 26/11/2024 को सभागृह कार्यालय नगर परिषद हातोद में भारत सरकार द्वारा संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अतिथियों द्वारा उपस्थित नागरिकों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों को संविधान के अधिकारों की जानकारी दी गई ।
सीताराम परमार, डॉ शरदचंद्र जैन एवं अतिथियों द्वारा संविधान के विषय में उद्बोधन दिया गया ।
शिक्षिका श्रीमती सुरभि वैष्णव द्वारा भारतीय संविधान का प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार का वाचन कर सुनाया गया ।
श्रीमती चंदा जैन द्वारा संविधान पर कविता का वाचन किया गया ।
12वीं की छात्रा तनु चांदना द्वारा संविधान पर गीत की प्रस्तुति दी गई ।
अतिथियों ने नगर वासियों को संविधान दिवस की बधाई दी गई ।
कार्यक्रम में सीएमओ श्री संजय रावल एवं स्कूल शिक्षा विभाग से शिक्षकगण, वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिका, नगर के जनप्रतिनिधि एकं नागरिकगण मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यालय भवन, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल एवं मुख्य मार्ग स्थित देवी अहिल्या द्वार पर विधुत साज सज्जा भी की गयी।
कार्यक्रम का संचालन एआरआई नरेन्द्र यादव द्वारा किया गया व आभार विशाल बाथरा द्वारा माना गया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय रावल , महिला एव बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमती रेखा बघेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक वियालय से शिक्षक गण छात्र-छात्राएं, नगर परिषद से सुरेंद्र सोलंकी, संदीप यादव, दरोगा रणजीत मालवीय, अमृता जैन, अजय शिंदे, विजय शिंदे आदि उपस्थित रहे।
शासन निर्देशानुसार कार्यक्रम की वीडियो वरिष्ठालय द्वारा दी गई वेबसाइट पर अपलोड की गई उसके उपरांत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर परिषद हातोद को सहभागिता का प्रमाण पत्र डाउनलोड कर प्राप्त हुआ।

नगर परिषद हातोद, जिला इंदौर

jtvbharat
Author: jtvbharat