सविधान दिवस पर नगर परिषद में हुआ शपथ का आयोजन

आलोट
संविधान दिवस के अवसर पर नगर परिषद के द्वारा नेहरू उद्यान में संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं समस्त जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा संविधान के प्रति अपने कर्तव्य के पालन की शपथ ली गई इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन परिषद सीएमओ दिलीप श्रीवास्तव पार्षद प्रतिनिधि अनिल भरवा ,समन्वयक जितेन्द्र सिंह सोलंकी,परिषद कर्मचारी लालसिह इंदोलिया ,पवन धूमकेती,आशीष गुप्ता,अंकित बाफना,अक्षित कंडारे, शिवा अरोड़ा,अनवर शेख नेपाल सिंह, राम शर्मा ब्रजेश दुबे ,श्रीवन्त सिंह सोलंकी, समस्त कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जेन ने कहा कि भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को साल 2015 से मनाया जा रहा है। यह साल 1949 में पहली बार भारतीय संविधान को अपनाए जाने का प्रतीक है, जोकि 2 साल, 11 महीना, 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया। इस दिन को हम सविधान दिवस के रूप मनाते है और हमारा कर्तव्य है कि सविधान दिए गए अधिकारों का सही से पालन कर जनता की सेवा करे।

jtvbharat
Author: jtvbharat