
गौरव टांकवाल पिपलौदा । अखिल विश्व गायत्री परिवार तथा जिला महिला बाल विकास विभाग रतलाम द्वारा 31 गर्भवती माताओं का सामुहिक
गर्भोत्सव /गोद भराई पुंसवन संस्कार कराया गया। गायत्री परिवार रतलाम के मीडिया प्रभारी पं.शिवपाल छप्री ने बताया कि गायत्री तीर्थ शान्तिकुञ्ज हरिद्वार से विश्व स्तरीय संचालित कार्य योजना आओं गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के तहत जनपद/परियोजना अन्तर्गत ग्राम पंचायत आम्बा, नबाबगंज मे माताजी मंदिर पर एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ के साथ भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप 31 गर्भवती माताओं का वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चारण के साथ “पुंसवन संस्कार” कराया गया। गायत्री परिवार रतलाम की ब्रह्मवादिनी बहनें, महिला आचार्य रजनीछप्री, डाँ.शशि त्रिवेदी
कल्पना बहन शाह, कुसुम चौहान, हेमादीदी शर्मा, मधु कृष्णात्रे, दीपाली भाटी आदि से सफल संचालन कराते हुए गर्भवतीओं को उनके आहार-विहार, आचरण-विचार, खान-पान सकारात्मक सौच, समय समय पर चिकित्सक परामर्श की जानकारी व समझाईश प्रदान की इस अवसर पर गायत्री परिवार के अर्जुनसिंह चौहान (यज्ञवीर) शम्भुलाल पाटीदार, महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनिता नरेश, भारती सोनी, सरोज पुरोहित, राहुल बोस, मंदिर पुजारी विजय शर्मा, यज्ञ पर बैठे समरथ-तारा बहन परिहार, धुलचंद-गंगा बहन परिहार तथा आस पास के ग्रामीण परिजन उपस्थित रहे। सभी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तथा भारत के संविधान की सामुहिक शपथ ली।