
आलोट। माउखेड़ी निवासी एक मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय किशोरी के साथ करीब नौ माह पहले एक नाबालिग लड़के ने रेप किया था। इससे वह गर्भवती हो गई। दस दिन पहले पेट दर्द होने पर जब स्वजन उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद मामला उजागर हुआ। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचकर संज्ञान में लिया । किशोरी की मां ने पुलिस को 5 दिन बाद बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप को से कमजोर है। कुछ दिन पहले उसने इशारे से पेट दर्द होना बताया। मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया तो डाक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। उसने 11 नवंबर को बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ फरवरी को वह तथा पति खेत पर गए थे, तब किशोरी घर पर अकेली थी। उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार उसके साथ नबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म करने व एक महिला द्वारा सहयोग करने की जानकारी मिली है। पुलिस ने नाबालिंग लड़के को हिरासत में लेकर न्ययालय के समक्ष पेश किया
मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान।
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले को संज्ञान में लेकर कलेक्टर व एसपी से मामले की जांच कराकर छह सप्ताह में विधि विरुद्ध कार्य करने वाले के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में प्रतिवेदन देने के लिए कहा है। आयोग ने पीडित किशोरी की देखभाल, इलाज, विधिक सहायता, नवजात बालिका के इलाज व उसकी सुरक्षा के निर्देश देते हुए नवजात बालिका के जन्म पर शासन की योजना के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ देने के लिए भी कहा है।