बाग रेंज में नर तेंदुआ मृत मिला

भुख या बीमारी से मौत की आंशका

विसरा सैंपल जांच के लिए भेजा

पशु डॉक्टर की पैनल ने किया पोस्टमार्टम
विशाल बाबा नामदेव

बाग: वन परिक्षेत्र बाग के ग्राम बावडिया में एक नर तेंदुआ नाले के पास मृत मिला है ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी की मौके पर पहुंचे । तेंदुए की उम्र करीब 4 साल बताई जा रहे हैं मृत तेंदुए का कुक्षी में चार पशु डॉक्टर की टीम ने पोस्टमार्टम किया है।
तेंदुए की मौत किन का कारणो से हुई अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीएम रिपोर्ट आने पर इसको खुलासा होगा। मृत तेंदुए के अंगों का विसरा सैंपल लिया गया है। जो जांच के लिए लेब भेजा गया है। डीएफओ धार अशोक सोलंकी की उपस्थिति में तेंदुए का दाह संस्कार किया गया ।

भुख या बीमारी से तेंदुए की मौत की आंशका

बाग रेंज प्रभारी डिप्टी रेंजर जे एस जमरा ने बताया कि 26 नवंबर दोपहर को ग्राम बावड़िया के ग्रामीण भुरसिंह वन विभाग को सूचना दी थी कि उसके घर के पास नाले के समय पर एक तेंदुआ पड़ा है। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है संभावना है कि कई दिनों से भूखे होने की वजह से या बीमार के कारण तेंदुए की मौत हुई है।

jtvbharat
Author: jtvbharat