
गरोठ थाना के प्रकरण में
लोकायुक्त ने मीडियेटर को पहली किश्त के साथ रंगे हाथों पकड़ा
डेस्क
गरोठ:- महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के मार्गदर्शन में डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त की टीम ने आज दिनांक 30.11.2024 को आवेदक राजेंद्र सिंह निवासी वारनी से 30,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए श्याम सिंह, निवासी डीडोर, तहसील गरोठ, जिला मन्दसौर को रंगे हाथ पकड़ा है।
यह रिश्वत थाना गरोठ के उपनिरीक्षक सुभाष गिरी द्वारा मारपीट के प्रकरण में कार्यवाही नहीं करने के एवज में मांगी गई थी। यह राशि उपनिरीक्षक गिरी ने मीडियेटर श्याम सिंह को देने को कहा। कुल 75000 रूपये रिश्वत मांगी गई थी जो आज पहली किश्त के 30000/- रूपये आवेदक ने जैसे ही श्याम सिंह को दिए आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। उपनिरीक्षक के साथ षडयंत्र पूर्वक श्याम सिंह ने रिश्वत की राशि ली। आरोपीगण उपनिरीक्षक सुभाष गिरी एवं श्याम सिंह के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018 ) एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण कायम कर गिरफ्तार करने ओर अन्य कार्यवाही की जा रही थी।
इस मौके पर लोकायुक्त उज्जैन के प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, नीरज राठौर सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।