न्यू सर्वोदय में खेल प्रतियोगिताओ का शुभारंभ

पर्वत सिंह राजपूत

रायसेन/उदयपुरा/नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थान न्यू सर्वोदय हायर सेकेण्डरी स्कूल मे शीत कालीन सत्र में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । 5 दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी राजपूत एवं पूर्व पार्षद खेल प्रेमी संजय रघुवंशी द्वारा रिबन काटकर खिलाड़ियों से परिचय कर किया गया । शुभारंभ मैच गर्ल्स खो – खो का कराया गया , जिसमे संस्था की सीनियर गर्ल्स भूमि शर्मा , आर्या रघुवंशी अदिति बड़कुर , आस्था , निधि , महिमा , शिवांगी , हेमलता , सुहानी , श्रेया के साथ ही जूनियर गर्ल्स की भी सहभागिता रही । खेल शिक्षक राकेश श्रीवास्तव के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में खो- खो के साथ कबड्डी , क्रिकेट , बेडमेंटन , रेस , जेबलिन थ्रो, कैरम , चेस के साथ ही अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं । शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए एक अच्छे खिलाड़ी की विशेषताओं को बताया । संस्था प्राचार्य रामकुमार रघुवंशी द्वारा विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के साथ ही मानसिक थकावट को दूर करने हेतु खेल आवश्यक है । इस अवसर पर शालेय प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग खो में नेशनल खेलने वाली छात्रा अदिति बड़कुर ने विद्यार्थीयों से अपने अनुभव साझा किए । खेल प्रतियोगिताओं में अनुश्री तिवारी , अजय शर्मा , अनुभव रघुवंशी निर्णायक की भूमिका में रहेंगे । शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन हेड गर्ल भूमि शर्मा द्वारा किया गया । छात्र संघ अध्यक्ष आस्तिक रघुवंशी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat