
कलेक्टर के समकक्ष पत्र देकर नगद खाद वितरण कि मांग रखी
धर्मेंद्र सोलंकी बाग
बाग:-खाद की किल्लत से किसानों भाई परेशान ना हो इस हेतु व खाद की आपूर्ति के लिए धार ज़िला कलेक्टर को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये मांगपत्र सौंपा ।
अध्यक्ष कृषि समिती ज.पं. बाग व भा.ज.पा. अनुसुचित जन जाति मोर्चा आईटी, सेल जिला संयोजक अन्तरसिंह कन्नौज ने जिला मुख्यालय पहुंच कर
बाग एवं टांडा क्षेत्र में किसानों को मार्केटिंग सोसायटी द्वारा नगद यूरिया खाद वितरण के संबंध में जिला कलेक्टर से चर्चा कर मांग पत्र सौंपा गया। खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन के आदेश अनुसार नियमित निरीक्षण करने की मांग रखी गई ।
जनपद सदस्य अन्तर सिंह कन्नौज ने चर्चा मे बताया कि बाग विकासखण्ड मे किसानों को खाद की कमी की आपुर्ति हेतु नगद खाद वितरण केन्द्र अतिशीघ्र प्रारंभ किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया । पत्र को जिलाधीश कार्यालय पहुंच कर किसानों की समस्या को लेकर मेरे साथी व जनपद सदस्य करम सिंह मोरी कि उपस्थित मे दिया गया ।
पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि
विगत् वर्ष भी इसी प्रकार से नगद मार्केटिंग सोसायटी द्वारा विकय केन्द्र पर खाद विक्रय किये जाने से विकासखण्ड के अन्तर्गत सभी कृषको को काफी सुविधा हुई थी, और सही मुल्य पर खाद भी प्राप्त होने से सिंचाई कार्य करने में आसानी हुई थी। वर्तमान में खाद की कमी के कारण किसानों को रबी की फसल में सिंचाई संबंधीत कार्य करने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड रहा है। ऐसी दशा मे बाग एवं टाण्डा दोनो स्थानों पर नगद खाद केन्द्र की व्यवस्था जल्द ही किये जाना आवश्यकता है।