खाटू वाले श्याम का जयकारा,,देर रात तक चली भजन संध्या

राजेश नाहर,खेतिया,,,
श्री खाटू श्याम भक्तों ने
भजन संध्या का आयोजन सिस्वो इंडस्ट्रीज खेतिया व चौहान परिवार के सौजन्य से किया ।
भजन संध्या श्याम प्रेमियों के दिलों को छू लेने वाली रही।
सुमधुर भजनों की प्रस्तुति
कार्यक्रम में निमच के प्रसिद्ध भजन गायक सावन नागदा और समस्तीपुर, बिहार की गायिका रेश्मी शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सावन नागदा की आवाज ने श्रोताओं को भक्ति में डुबो दिया,श्रोताओं ने कई भजनों में साथ दिया। रश्मी शर्मा ने अपने अनोखे अंदाज में भजनों की प्रस्तुति दी जिन पर श्रोता मन्त्रमुग्ध होकर भारी ठंड के बाद भी भक्ति में डुबकी लगाते रहे श्याम प्रेमियों ने रश्मी शर्मा के भजनों पर नृत्य करते हुए आनंद लिया। खाटू वाले श्याम के जयकारों की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही।
बड़े आयोजन को देखते हुए खेतिया पुलिस द्वारा नज़र बनाये रखी,,
खेतिया में हुये इस आयोजन में भारी भिड़ बनी ।

jtvbharat
Author: jtvbharat