कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी

समय सीमा में सेवा उपलब्ध कराना लोक सेवा गारंटी अधिनियम का मुख्य उद्देश्य है, लोक सेवक होने के नाते सेवाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये – कलेक्टर
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 02 दिसम्बर, 2024:- कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को प्रातः11 बजे किया गया। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन सम्बन्धी शिकायतो की समस्त विभागों की ब्लॉकवार समीक्षा की गयी। नॉन अटेण्डेण्ट शिकायतो पर नाराजगी व्यक्त कर सम्बन्धित अधिकारियों को नोटिस दिये जाने हेतु वरिष्ठ कार्यालयों को अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया। शिकायतो के निवारण मे लापरवाही बरतने पर सीईओ जनपद झाबुआ एवं मेघनगर, सीडीपीओ थांदला, तहसीलदार रामा को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सम्बन्धी शिकायतो के निवारण ना करने एवं टीएल में उपस्थित ना होने के कारण सहायक संचालक कुटीर एवं ग्रामोद्योग को नोटिस दिये जाने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ निम्न गुणवत्ता की निवारण वाली शिकायतो को पुनः ऑपन किये जाये।
कलेक्टर द्वारा कहा गया कि परिणाम उन्मुखी कार्य करे एवं दायित्वों के निर्वहन में कोताही ना बरती जाये। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाली सेवाओं के समय सीमा से बाह्य लंबित होने पर आर्थिक दण्ड अधिरोपित कर सेवा पुस्तिका में इंद्राज किये जाने हेतु निर्देशित किया एवं कहा कि समय सीमा में सेवा उपलब्ध कराना लोक सेवा गारंटी अधिनियम का मुख्य उद्देश्य है लोक सेवक होने के नाते सेवाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिले में उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा कर प्रतिदिन के उठाव की रिपोर्ट दी जाए, कहा कि जिले के किसानो को उर्वरक उपलब्धता में कोई परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर द्वारा मोबाईल सीडिंग, राशन वितरण, विधानसभा प्रश्नो के जवाब समय-सीमा में दिये जाने एवं उच्च न्यायालय में लम्बित मामलो के जवाब प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ कलेक्टर द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड प्रगति, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के हितग्राही सम्बन्धी एवं अधोसंरचनात्मक कार्यों के प्रस्ताव बनाये जाने, शासकीय भवनों पर अक्षय ऊर्जा का प्रयोग, जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के विशेष अभियान की समीक्षा की गयी।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाछ्ले, समस्त जिला अधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त सीएमओ एवं सीईओ उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat