
झांतला में दिखा बंद का मिला जुला असर अंधिकाश व्यापार रहा चालू
महेंद्र सिंह राठौड़
सिंगोली/नीमच:-नगर में वार्ड 1 से लेकर वार्ड 15 तक फल फ्रुट,सब्जी मण्डी,किराना ,कपड़ा,मिस्त्री मार्केट,जुता चप्पल,हार्डवेयर,इलेक्ट्रॉनिक ,मोबाइल,होटल व्यवसाय ,आटा चक्की ,सर्राफा बाजार, खाद बीज,दुध डेयरी व्यवसायीयो ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुऐ अत्याचार के विरोध में सर्वसमाज हिंदू संगठनों के नीमच जिला बंद के आह्वान को समर्थन देकर अपना व्यापार व्यवसाय बंद रख दुकानों के शटर व हाथ ठेला गाड़ी रेहड़ी वालो तक ने अपने ठेले बंद रख हिंदू हित में अपना समर्थन दिया वही आवश्यक सामग्री में शामिल मेडिकल,क्लीनिक,अस्पताल,पेट्रोल पम्प,पत्थर मण्डी,क्रेशर मशीने,मकान निर्माण कार्य व निर्माण सामग्री के व्यापार व्यवसाय पर मजदूरों के जीवनयापन के लिए मजदुरी चालू रही वही छोटी भोपाल के नाम से जाने वाले ग्राम झांतला में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला सनातन हिन्दू समाज द्वारा शहर तथा अंचल के सभी समाज बंधुओ से जो अपील की गई थी। उसका असर आज सिंगोली में देखने को मिला मुख्य बाजारों में व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकाने स्वैच्छिक रूप से बंद रखी और इस जन आक्रोश में अपनी भागीदारी निभाई आज कई लोग सनातन हिन्दू समाज के इस जन आक्रोश में अपनी सहभागिता नीमच पहुँच भी दर्ज कराई।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारो के विरोध में बुधवार को जिलेभर से नीमच पहुंचे सर्व समाज जन सड़को पर उतरे। जन आक्रोश रैली के संयोजक अनुपाल सिंह झाला और सह संयोजक रवीन्द्र सिंह परिहार ने बताया, कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे है। इससे सारा हिंदू समाज आहत है। जिसका पुर जोर विरोध करने के लिए 4 दिसंबर, बुधवार को दशहरा मैदान में दोपहर 1 बजे जनसभा हुई और उसके बाद सनातन हिन्दू समाज द्वारा एक जन आक्रोश रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।