
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर – खकनार क्षेत्र के एक किसान ने अपने खेत मे तरबूज की फसल लगा रखी है साथ ही उसने यहा वाटर डिटेक्टर यूनिट लगाई है जिसके माध्यम से उसे पहले ही पता चल जाता है की फसल को खाद की आवश्यकता है कि पानी की इतना ही नही अगर फसल पर किसी प्रकार की बीमारी आने वाली है तब भी वाटर डिटेक्टर यूनिट के माध्यम से मोबाइल ऐप मे एक मैसेज आता है जिसमे यह बताया जाता है कि आपकी फसल पर कौनसी बीमारी आने वाली है इसका उपचार करे
खकनार के किसान राहुल पवार ने एक दिन पहले ही यह डिवाइस आपने खेत मे लगाई है किसान ने बताया मेरे खेत मे तरबूज की फसल लगी है फसल को कितनी पानी की आवश्यकता है,नमी कितनी है यह डिवाइस दर्शाता है कितनी खाद की आवश्यकता है उसे कब देना चाहिए यह भी बताया जाता है फसल पर आने वाली बीमारी की सूचना 8 दिन पहले मिल जाती है इसका निदान भी बताया जाता है मोबाइल ऐप के माध्यम से यह जानकारी मिलती है यह डिवाइस इलेक्ट्रिक बैटरी से चलती है सौर ऊर्जा से चार्ज होती है फुल चार्ज बैटरी 3 महीने तक चलती है इससे जहां पानी की भी बचत होती है तो वही फसल को पर्याप्त पानी भी मिलता है
50 हजार रुपए खर्च कर लगाई डिवाइस
खकनार के किसान राहुल पवार ने अपने खेत मे करीब ₹50 हजार खर्च कर यह डिवाइस लगवाई है निजी कंपनी फाइलो ने यह डिवाइस लगाई है डिवाइस का कवरेज एरिया 20 एकड़ है किसान ने बताया पहले मैंने इस तकनीक को समझा फिर खेत मे लगाया इससे पानी की बचत, पौधो की सुरक्षा आसान है मौसम, नमी पोषक तत्वो की जानकारी आसानी से मिलती है