
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 05 दिसम्बर, 2024:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती विधि सक्सेना, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, झाबुआ के संरक्षण एवं कुशल मार्गदर्शन में डीएलएसए झाबुआ ने एचडीएफसी बैंक के साथ समन्वय से 5 दिसंबर 2024 को जिला न्यायालय परिसर झाबुआ में श्रीमती विधि सक्सेना की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का प्रारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विधि सक्सेना ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विवेक सिंह रघुवंशी विशेष न्यायाधीश, आर.के. शर्मा, प्रथम जिला न्यायाधीश, सुभाष सुनहरे, द्वितीय जिला न्यायाधीश, हेमन्त सिंह जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिविसेप्रा, गौतमसिंह मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विजय पालसिंह चौहान, सुश्री साक्षी मसीह, बलराम मीणा न्यायिक मजिस्ट्रेट, सागर अग्रवाल जिला विधिक सहायता अधिकारी, एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि कर्मचारीगण, जिला अभिाषक संध के अध्यक्ष दीपक भण्डारी, सहित गणमान्य अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण के साथ-साथ आमजन एवं जिविसेप्रा से दिनेश हीहोर, प्रताप सिंह डामोर व उमेश खपेड़ उपस्थित रहे।