जिला स्तरीय हिंसा उन्मूलन कार्यशाला का हुआ आयोजन

हिंसा उन्मूलन कार्य योजना हुई समन्वय से तैयार
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 05 दिसम्बर, 2024:- कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में “हम होंगे कामयाब” अभियान अंतर्गत संस्थागत संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जेण्डर संसाधन केन्द्रों, लोक अधिकार केन्द्र ओर वन स्टॉप सेंटर तथा उर्जा महिला डेस्क के बीच समन्वय कर हिंसा उन्मूलन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के लिए वन स्टॉप सेंटर, झाबुआ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लोक अधिकार केन्द्र की समस्त महिलाएं सदस्य, पुलिस विभाग उर्जा डेस्क के पदाधिकारी एवं वन स्टॉप सेंटर के प्रशासक व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राधूसिंह बघेल के निर्देशानुसार जेण्डर आधारित हिंसा/घरेलू हिंसा की रोकथाम हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती लीला परमार द्वारा बताया गया कि वर्ष 2018 से वर्ष 2024 तक कुल 1510 प्रकरण वन स्टॉप सेंटर में दर्ज हुए जिसमें से 1274 घरेलू हिंसा के प्रकरण है यह ऑकड़ा इंगित करता है कि समाज में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा का स्तर कितना है। और इससे अधिक हिंसा के प्रकरण होंगे जो हम तक पहुंचे नहीं होंगे यह एक सोचनीय विषय है। इस विषय पर गंभीरता से सोचकर कार्ययोजना तैयार करनी होगी। इस कार्य के लिए समन्वय बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में उर्जा डेस्क बोर्ड की पुलिसकर्मी श्रीमती अनिता तोमर ने कहा कि घरेलू हिंसा रोकने के लिए सबसे पहले ऐसी महिलाओं को आगे आना होगा जिसके विरुद्ध हिंसा घटित हुई हो तभी महिलाओं के विरुद्ध अपराध को कम किया जा सकता है उन्होंने साईबर काईम की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आप के साथ किसी भी प्रकार का काईम मोबाईल या डिजिटल डिवाईस के माध्यम से होता है और जिससे आपको मानसिक या भावनात्मक या आर्थिक क्षति होती है तो यह भी हिंसा का ही एक स्वरुप है उन्होंने ऐसी घटना होने पर 181 पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया। लोक अधिकार केन्द्र की महिलाओं द्वारा बताया गया कि पहले महिलाएं पति-पत्नी के आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना को घर तक ही दबा देती थी। समूह की बैठक में पहले इस संबंध में बात तक नहीं करती थी लेकिन आज ना केवल बात करती है बल्कि अपने आस-पास होने वाली घटना की जानकारी पुलिस, वन स्टॉप सेंटर में पहुंचाती है। सभी को 181 नम्बर के बारे में पता है तथा हेल्पलाईन नम्बर 1098 तथा 181 का अधिक से अधिक प्रचार भी करती हैं। कार्यशाल में सभी हितधारक विभाग ने आगामी माह में पुनः बैठक आयोजित कर तैयार कार्ययोजना अनुसार किये जाने वाले कार्य पर चर्चा हेतु सहमति जताई।

jtvbharat
Author: jtvbharat