
राजेश नाहर,खेतिया,,,
।मध्यप्रदेश सीमा से लगे महाराष्ट्र के धुलिया जिले के शिरपुर में 60 एकड़ के मैदान में शिव महापुराण कथा हो रही है
शिव महापुराण , आयोजन समिति द्वारा करवंद रोड स्थित महावीर उद्यान के 60 एकड़ के विशाल मैदान में 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा मंडप में पाँच-से-छह लाख से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे। इसमे कथा शुरू होने से पहले पंडाल में अपनी जगह को संभालने के लिए सप्ताह पहले से महिला बुजुर्गों पहुंचे रहे थे,वही इस कथा में अब महिलाओं, युवतियों सहित बालिकाओं एवं पुरुषों वह दूर-दूर से मध्यप्रदेश महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेतिया सहित ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिदिन कथा मे हजारो कि संख्या मे महिला-पुरूष जा रहे।
अपने प्रवचन में पंडित मिश्रा ने
कहा कि शिरपुर का पुराना नाम श्रीपुर था और श्रीपुर का अर्थ है। वैभव से भरपूर शहर। और मनुष्य के भाग्य को बदलने की शक्ति भी भगवान शिव और शिव महापुराण की कहानी में है। हर किसी को अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। महाराष्ट्र संतों और वीरों की जन्मभूमि है।
लाखो श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए प0 मिश्रा ने कहा कि आज कमाना तो फ़िर भी आसान है लेकिन एक परिवार के लिए सभी का एक साथ बैठकर खाना दूभर है,परिवार में घटते प्रेम को बचाना है,धन का उपयोग सत्कार्यो में करना चाहिये। लगातार कथा स्थल पर भीड़ बढ़ती ही जा रही है,कथास्थल पर मंडप और पंडाल के आगे पीछे कहा जाए तो चारो दिशा मे भक्त खचाखच भरे रहे छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।
मंडप के बाहर भी लाखों श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे थे। पूरा शिरपुर शहर पूरी तरह से शिवनाम से जगमगा उठा है। इन दिनों सभी दूर शिवमय शिरपुर शहर देखने को मिल रहा है।
कथा के दौरान समिति द्वारा भोजन भंडारा निरन्तर जारी है।
शिरपुर शहर पुलिस थाने के निरीक्षक के.के. पाटील, तहसील पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक जयपाल हिरे के मार्गदर्शन में पार्किंग स्थल को इतने व्यवस्थित है कि किसी को भी तकलीफ ना हो। शिव पुराण कथा के यजमान व आयोजकों का अनुमान है कि शेष समय में भक्तों की भीड़ आज तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।